
फुलपरास: फुलपरास थाना क्षेत्र के खोपा और सिजौलिया के बीच एनएच 27 पर गाजर लोड पिकअप वैन लूट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटे के भीतर वाहन और गाजर बरामद कर लिया। पुलिस अब घटना में शामिल बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
मंगलवार देर रात हुई इस वारदात के बाद पीड़ित चालक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
फुलपरास में एनएच 27 पर गाजर लोड पिकअप लूटने के बाद चालक को बनाया बंधक
जानकारी के अनुसार बदमाश चार पहिया वाहन से गाजर लोड पिकअप का पीछा करते हुए चालक को बंधक बनाकर वाहन लूट ले गए। बाद में चालक को चनौरागंज में छोड़ दिया गया।
पीड़ित चालक मुजफ्फरपुर जिले के बाजीबुजुर्ग निवासी अवनीत कुमार ने मोबाइल से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ थाना पहुंचकर उन्होंने लूट की शिकायत दर्ज कराई।
फुलपरास पुलिस ने 10 घंटे के भीतर गाजर, पिकअप और संदिग्ध वाहन बरामद किया
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरकी सांगी के पोखरा से लूटा गया गाजर बरामद कर लिया। वहीं पंडौल थाना क्षेत्र के भगवतीपुर चौक के आगे पुलिया के पास से पिकअप वैन भी बरामद कर ली गई।
थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई संदिग्ध कार भी सांगी गांव से जब्त कर ली गई है। पुलिस घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
संबंधित खबरें
- फुलपरास में आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से किया हमला
- फुलपरास में नीट परीक्षा और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च
- घोघरडीहा के बगराहा में उत्क्रमित विद्यालय में चावल चोरी मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित
और पढ़ें: फुलपरास