
फुलपरास: फुलपरास थाना क्षेत्र के बौहरवा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घायल की पहचान किसनीपट्टी निवासी शोभाकांत यादव के 42 वर्षीय पुत्र संजय कुमार यादव के रूप में हुई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर किया गया है。
फुलपरास के बौहरवा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम संजय कुमार यादव अपने साला संतोष कुमार यादव के साथ बौहरवा गांव जा रहे थे। बाइक उनका साला चला रहा था और संजय पीछे बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से उन पर फायरिंग कर दी।
गोली संजय कुमार यादव की पीठ में लगी। घटना के दौरान तीन राउंड फायरिंग होने की बात भी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दरभंगा रेफर कर दिया गया।
फुलपरास गोलीकांड में संदिग्ध की पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
संजय कुमार यादव दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं और करीब एक माह पहले गांव आए थे। उनकी पत्नी दरभंगा जिले के मनीगाछी प्रखंड में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।
प्रभारी थानाध्यक्ष निरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। डीएसपी अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल के बयान के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
संबंधित खबरें
- फुलपरास एएनएम हॉस्टल में बर्थडे पार्टी को लेकर विवाद, छात्राओं ने वार्डेन को हटाने की मांग की
- घोघरडीहा नगर पंचायत सशक्त स्थायी समिति चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न
- फुलपरास पहुंचने पर मंत्री शीला मंडल का कई जगहों पर भव्य स्वागत
और पढ़ें: फुलपरास