
फुलपरास: फुलपरास में प्रसिद्ध शिक्षा एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनशन पर बैठे लोगों के समर्थन में सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [माकपा] के बैनर तले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया।
प्रतिरोध मार्च गोरगामा पेट्रोल पंप के समीप से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अनुमंडल कार्यालय, फुलपरास पहुंचा।
फुलपरास में सोनम वांगचुक के समर्थन में माकपा का प्रतिरोध मार्च
मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर रोक तथा लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही मांगों पर सरकार से सकारात्मक पहल करने की मांग की।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में माकपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लेते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
फुलपरास अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर सरकार से मांगों पर पहल की अपील
कार्यक्रम में उमेश राय, नरेश यादव, डॉ. रामकृष्ण यादव, पूर्व जिला पार्षद बबीता राय, विद्यानंद शास्त्री, राम अवतार कामत सहित माकपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिरोध मार्च में सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही।
मार्च के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर शांतिपूर्ण आंदोलन और संवाद को महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से अनशनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए उचित पहल करने की अपील की।
संबंधित खबरें
- घोघरडीहा के मझौरा में सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का उद्घाटन
- फुलपरास और लौकही में फायरिंग के दो मामलों का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
- फुलपरास में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ, नामांकन प्रक्रिया शुरू
और पढ़ें: फुलपरास