
फुलपरास: फुलपरास प्रखंड के पंचायत भवन परिसर धर्मडीहा में मंगलवार को पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अनीश कुमार, मुखिया विभा सिंह एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिए।
फुलपरास के धर्मडीहा में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन
इस अवसर पर एसडीओ अनीश कुमार ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने लोगों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने आम लोगों से आवेदन प्राप्त किए तथा कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया।
फुलपरास सहयोग शिविर में पेंशन, राशन कार्ड और राजस्व से जुड़े आवेदन लिए गए
शिविर में पेंशन, राशन कार्ड, विद्युत विभाग एवं राजस्व विभाग से जुड़े करीब तीन दर्जन लोगों ने आवेदन दिए, जिनमें से दस आवेदनों का त्वरित निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया।
कार्यक्रम में बीडीओ अतुल कुमार सिंह, सीओ अजय चौधरी, पूर्व मुखिया संतोष सिंह, पंचायत समिति सदस्य पिंकी कुमारी, बीपीआरओ प्रगति कुमारी, एमओ जितेंद्र झा, विद्युत विभाग के जेई बालमुकुंद कुमार, जेएसएस अनिल सिन्हा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष उपेंद्र कामत, उपाध्यक्ष संजय रजक, लखन राय, प्रवेश बनैता सहित काफी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- फुलपरास में विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में पति गिरफ्तार, चार पर केस दर्ज
- घोघरडीहा में 60 लाख की चोरी का अब तक नहीं हुआ खुलासा, बढ़ती घटनाओं से लोग सहमे
- फुलपरास में सोनम वांगचुक के समर्थन में माकपा का प्रतिरोध मार्च
और पढ़ें: फुलपरास