
फुलपरास: फुलपरास थाना क्षेत्र के गाड़ाटोल गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में 69 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बगियारही निवासी पंडित यादव के रूप में हुई है।
घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
फुलपरास के एनएच-27 पर बस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे पंडित यादव चाय पीने के बाद एनएच-27 पार कर रहे थे। इसी दौरान पश्चिम दिशा से पूर्व दिशा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए।
स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, फुलपरास ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फुलपरास पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस जब्त कर चालक की तलाश शुरू की
थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है तथा चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
- फुलपरास में ईंट भट्ठा के गड्ढे में डूबने से 11 वर्षीय बच्ची लापता
- फुलपरास में अज्ञात महिला शव की पहचान, दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार
- फुलपरास के धर्मडीहा में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर, एसडीओ ने किया उद्घाटन
और पढ़ें: फुलपरास