
फुलपरास: फुलपरास प्रखंड क्षेत्र की धर्मडीहा पंचायत की मुखिया विभा सिंह के पुत्र राघव विकास सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पटना स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फुलपरास के राघव विकास सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राघव विकास सिंह ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़े हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा समाज और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहेंगे।
फुलपरास में भाजपा नेताओं ने राघव विकास सिंह का किया स्वागत
पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिशिर कुमार मिश्रा सहित अन्य नेताओं ने राघव विकास सिंह के भाजपा में शामिल होने का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया।
नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा जनसंपर्क गतिविधियों को गति मिलेगी।
संबंधित खबरें
- फुलपरास में एनएच – 27 पर बस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
- फुलपरास में ईंट भट्ठा के गड्ढे में डूबने से 11 वर्षीय बच्ची लापता
- फुलपरास में अज्ञात महिला शव की पहचान, दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार
और पढ़ें: फुलपरास