
फुलपरास: फुलपरास थाना क्षेत्र के सिसवा बरही गांव में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे झाड़ी से एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी 25 वर्षीय जियाउल हक के रूप में हुई है। वह फुलपरास अनुमंडल मुख्यालय बाजार में किराये के मकान में रहकर फेरी का काम करता था और बाल के बदले स्टील के बर्तन देने का कार्य करता था।
फुलपरास के सिसवा बरही में सड़क किनारे झाड़ी से युवक का शव बरामद
जानकारी के अनुसार जियाउल हक गुरुवार रात करीब 9 बजे अपने डेरे से सिसवा बरही के पास रहने वाले एक अन्य फेरी वाले के यहां गया था। पुलिस के अनुसार उस व्यक्ति का मोबाइल रात करीब 12 बजे से बंद है। बताया जा रहा है कि जियाउल जिस व्यक्ति के पास गया था, वह मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी कैलाश सोनी है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।
शुक्रवार सुबह सड़क किनारे झाड़ी में शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।
फुलपरास हत्या मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, जांच तेज
पुलिस ने मृतक के जेब से मोबाइल फोन बरामद किया है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मारपीट के बाद हत्या कर शव को झाड़ी में फेंकने की आशंका मजबूत होती है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
संबंधित खबरें
- फुलपरास के बौहरवा गांव में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर
- फुलपरास एएनएम हॉस्टल में बर्थडे पार्टी को लेकर विवाद, छात्राओं ने वार्डेन को हटाने की मांग की
- घोघरडीहा नगर पंचायत सशक्त स्थायी समिति चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न
और पढ़ें: फुलपरास